Uncategorized
Trending

सिरसा पुलिस ने गौशाला से लोहे के गाडर चोरी का किया खुलासा तीसरा आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस ने गौशाला से लोहे के गाडर चोरी का किया खुलासा तीसरा आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने गौशाला से लोहे के गाडर चोरी का किया खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार ,चोरी का सामान बरामद, न्यायिक हिरासत भेजा जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रानियां पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों गुरप्रीत पुत्र अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नं. 02 रानिया व हंसराज पुत्र भट्टी राम निवासी वार्ड नं. 3 रानिया को दिनांक 01.09.2025 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था ।आज तीसरा आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र करनेैल सिंह वासी वार्ड नं0 15 रानिया गिरफ्तार किया गया है । प्रबन्धक अफसर थाना रानिया नि0 दिनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 19.08.2025 को सतपाल मिढा सेवक, श्री गौशाला रानिया की शिकायत पर उक्त दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 18/19 अगस्त की रात को गौशाला की दीवार फांदकर अज्ञात चोर लोहे के दो गाडर उठा ले गए थे। अनुसन्धान के दौरान एबीवीटी स्टाफ सिरसा द्वारा पहले दर्ज मुकदमे में पहले गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू ने पूछताछ में बताया था कि उसने गुरप्रीत के साथ मिलकर गौशाला से गाडर चोरी किए थे। आगे की जांच में पुलिस ने गुरप्रीत पुत्र अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नं. 02 रानिया व हंसराज पुत्र भट्टी राम निवासी वार्ड नं. 3 रानिया को गिरफ्तार किया गया है । , जिसने चोरी दो गाडर अपनी कबाड़ की दुकान के पास से बरामद करवाए। ।आज तीसरा आरोपी जो फरार चल रहा सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी वार्ड नं0 15 रानिया गिरफ्तार किया। आरोपी सुखदेव को पेश अदालत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल सिरसा भेजा गया है। मुकदमा 422/2025 धारा 331(4), 305 BNS II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button