ऐलनाबाद पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार II
ऐलनाबाद पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऐलनाबाद पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी बब्बू उर्फ जोगेन्द्र निवासी साबुआना, तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया दिनांक 16.09.2025 को शिकायतकर्ता राकेश कुमार सैनी पुत्र श्री मानु राम सैनी निवासी हरचंद का बास ऐलनाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी मोटरसाइकिल सरस्वती हाई स्कूल, ममेरा रोड ऐलनाबाद के बाहर खड़ी थी, जिसे दो अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बब्बू उर्फ जोगेन्द्र निवासी साबुआना, तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ दिनांक 18.09.2025 को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry



