Haryana
Trending

धान का दम टूटा पलवल की मंडियों में किसानों को नहीं मिल रहा सरकारी मूल्य II

धान का दम टूटा पलवल की मंडियों में किसानों को नहीं मिल रहा सरकारी मूल्य II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले की मंडियों में किसान अपनी में पहुंच चुका है । होडल की मंडी हरियाणा की बड़ी मंडियों में सुमार है और इस मंडी में किसान अपनी धान की फसल को लेकर पहुंच चुका है मंडी में चारों तरफ धान की फसल ही नजर आ रही है लेकिन किसानों को उसकी धान की फसल का सरकारी भाव नहीं मिल रहा है। जबकि सरकारी भाव 2389 रुपए तय किया गया है और किसान की धान की फसल प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 12 सौ रुपए से लेकर 16 सौ रुपए में खरीदी जा रही जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल रही है। किसानों ने कहा कि पहले उसकी फसल जायदा बारिश होने की वजह से खराब हो गई लेकिन जो बची थी उस फसल को लेने वह मंडी में पहुंचे हैं लेकिन उसके बाद उनको उसकी फसल का भाव नहीं मिल रहा है। किसानों ने कहा कि सरकारी भाव नहीं मिलने से उनकी फसल की लागत भी नहीं निकल रही है उनको फसल को निकालने में अपनी जेब से पैसा देना पड़ रहा है। वही किसानों ने कहा कि मंडी में जब तक उनकी फसल नहीं बिक जाती है तब तक वह मंडी के अंदर बोरियों पर बैठे रहते हैं उनमें किए कोई विश्राम ग्रह भी नहीं है और नहीं उसने किए पीने के पानी और शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। वही मंडी के आढ़तियों ने कहा कि मंडी के अंदर एक ही तीन सेड है अगर बारिश आ जाती है तो किसान की फसल मंडी में खराब हो जाती है क्यों कि मंडी में पानी की निकासी के लिए कोई सुविधा नहीं है और किसानों की फसल प्राइवेट एजेंसियों द्वारा खरीदी जा रही है सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button