अंबाला जीआरपी की सतर्कता से बचा मासूम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का आरोपी गिरफ्तार II
अंबाला जीआरपी की सतर्कता से बचा मासूम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का आरोपी गिरफ्तार II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला छावनी जीआरपी की टीम ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल दिल्ली का रहने वाला आरोपी राजस्थान के दौसा से एक बच्चे को बहला फुसलाकर अमृतसर ले जा रहा था लेकिन अंबाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस की चेकिंग देख वह बच्चे को वहीं छोड़ फरार हो गया। अंबाला जीआरपी ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज कर लिया है। अंबाला छावनी जीआरपी ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । दरअसल दिल्ली में रहने वाला आशु नाम का आरोपी राजस्थान के दौसा से एक 11 साल के बच्चे को बहला फुसला कर ट्रेन में अपने साथ ले आया। बच्चे की गुमशुदगी के बाद से उसके माता-पिता भी काफी परेशान थे। उन्होंने अपने बेटे को खूब ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला लेकिन एकाएक बच्चे के पिता जगमाल को अंबाला जीआरपी थाने से फोन आता है कि उनका बेटा अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर मिला है इसके बाद वह अंबाला छावनी जीआरपी थाना पहुंचेते हैँ जहां पुलिस उन्हें उनका 11 साल का बेटा सौंप देती है । अपने बेटे को सही सलामत देखने के बाद जगमाल बार-बार अंबाला जीआरपी का धन्यवाद कर रहा है। अंबाला छावनी जीआरपी इन दिनों लगातार रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चला रही है। उसी के तहत आज भी अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चल रहा था कि इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 के बीच जीआरपी को एक 11 साल का बच्चा रोते हुए मिला। पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि उसको राजस्थान के दौसा से कोई अनजान व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ अंबाला तक ले आया है और अब उसे वह अमृतसर लेकर जाना चाहता था लेकिन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान को देखते हुए वह बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गया । बच्चों द्वारा अपने पिता का नंबर बताए जाने के बाद जीआरपी पुलिस ने बच्चों के पिता को फोन कर उसे अंबाला बुलाया और बच्चे को उसे सौंप दिया । बच्चों द्वारा बताए गए हुलिए से पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर उसे पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज कर दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry



