रोहतक रैली के लिए अभय चौटाला का आह्वान, भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला II
रोहतक रैली के लिए अभय चौटाला का आह्वान, भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने वीरवार शाम को पलवल पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 25 सितंबर को रोहतक में देवीलाल जयंती पर आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली के लिए निमंत्रण दिया। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस खासकर भूपेंद्र हुड्डा, भाजपा और जेजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अब 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली रैली भाजपा को सत्ता से बाहर करने का रास्ता तय करेगी। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रतन सिंह सौरोत, पलवल जिला अध्यक्ष महेंद्र चौहान, युवा शहरी एवं ग्रामीण अध्यक्ष राहुल शर्मा, हथीन से पूर्व प्रत्याशी तैयब हुसैन भीमसीका, शिक्षाविद् रणजीत गहलौत, जिला मीडिया प्रभारी सुनील रजोलका इत्यादि के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
अभय चौटाला ने कहा कि:-
अभय सिंह चौटाला ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस,अभय चौटाला ने कहा कि 2019 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बनाया था और केवल 40 सीट पर रोककर सत्ता से बेदखल करने का काम किया लेकिन कुछ यानि जेजेपी वालों ने देवीलाल की नीतियों को दरकिनार कर भाजपा के साथ मिलकर उनका राज बनवाया और फिर प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने का काम किया अबकी बार 2024 में वोही काम भूपेंद्र हुड्डा ने अपने बेटे की राजनीति बचाने के लिए किया और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी और तीन बार से ऐसी सरकार बन रही है कि आज हर वर्ग दुखी है अब इनेलो ही इस भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में अभय चौटाला ने अपने चाचा रणजीत चौटाला द्वारा परिवार की एकजुटता को लेकर दिए बयान पर कहा कि में रैली के लिए उन्हें आमंत्रित करूंगा देखेंगे वो आयेंगे या नहीं यह फैसला उनका होगा।
अभय चौटाला ने कहा कि:-
अनिल विज द्वारा अपने एक्स अकाउंट से मिनिस्टर हटाए जाने पर अभय चौटाला ने कहा कि अनिल विज न तो सत्ता छोड़ना चाहते और सत्ता में रहकर जिस तरह उन्हें अपमानित होना पड़ता है और जब ज्यादा अपमानित होते हैं इस तरह करके वो अपना गुस्सा जाहिर करते हैं लेकिन सत्ता का लोभ उन्हें इतना ज्यादा हो गया वो मंत्री पद छोड़कर जाना नहीं चाहते कई बार उन्होंने ऐसे नाटक किए हैं कोई यह पहली बार नहीं है। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें हुड्डा ने कहा था कि भाजपा कांग्रेस को कभी सामने से नहीं हरा सकती कभी इनेलो कभी जेजेपी भाजपा की मदद करती है पर कहा कि इनेलो ने ही हमेशा से चाहे किसी का राज रहा हो सत्ता से बाहर करने का काम किया है इनेलो ने ही कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का काम किया इस भाजपा को भी हम हैं सत्ता से बाहर करेंगे और कोई नहीं वहीं जेजेपी के भविष्य को लेकर अभय चौटाला से पूछे गए सवाल पर उन्होंने जेजेपी को नकारते हुए कहा कि शाम के समय किन लोगों का नाम ले रहे हो।। #newstodayhry @newstodayhry



