मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर लायंस क्लब सिरसा अमर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह आयोजित II
मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर लायंस क्लब सिरसा अमर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह आयोजित II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शिक्षा व्यक्ति जन्मसिद्ध अधिकार हैं तथा व्यक्ति और समाज दोनो का आकार देने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हैं इसलिए हमें लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना चाहिए ताकि सभी शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल हो सके। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने जनपद 321-ए-3 के गवर्नर लाॅयस विशाल वढ़ेरा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा के अवसर पर बतौर मुख्य तिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का उद्वेश्य भारत के सभी स्कूलों व संस्थानों को मजबूत करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, शिक्षा को अनिवार्य बनाना, शिक्षा को बढ़ावा देना तथा शिक्षा को सभी के लिए शुलभ बनाना हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता हैं तथा इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता हैं। उन्होंने कहा शिक्षा एक व्यवस्थित प्रक्रिया हैं जिसके माध्यम से एक बच्चा और युवक ज्ञान, अनुभव, कौशल और स्वस्थ दृष्टिकोण प्राप्त करता हैं तथा यह व्यक्ति को सभ्य, परिष्कृत, संस्कृत और शिक्षित बनाती हैं और एक सभ्य और सामाजिक समाज के लिए शिक्षा ही एकमात्र साधन हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें इस बात की याद दिलाता हैं कि शिक्षा हमारे राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा शिक्षा नीति के सिद्धांतों को अपनाकर एक अधिक समतामूलक, समावेशी और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका कुसुम एवं नीलम ने मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और सभी ने जनपद 321-ए-3 के गवर्नर लाॅयन विशाल वढ़ेरा के जन्मदिन पर केक काँटकर मनाया तथा बच्चों ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे और उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया, आरती, नैना, सुषमा, मधू, रितू, पूजा, परवीन कौर, जसमीत, पलवी , हिमांशी आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



