झगड़ा करके शान्ती भंग करने वाले दो युवकों को किया काबू II
झगड़ा करके शान्ती भंग करने वाले दो युवकों को किया काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने ऐलनाबाद में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करके शान्ती भंग करने वाले दो युवकों को किया काबू प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिंह ने बताया की दिनांक 17.09.2025 को प्रधान सिपाही प्रदीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ प्राईवेट गाड़ी सहित अपराध पड़ताल एवं गश्त दौरान टिब्बी अड्डा से होते हुए उधम सिंह चौक ऐलनाबाद की तरफ जा रही थी। रास्ते में रिछपाल पुत्र सुखदेव निवासी तलवाड़ा झील ने पुलिस को सूचित किया कि नहर पुल पार करते ही सड़क पर दो युवक आपस में गुथमगुथा होकर झगड़ा कर रहे हैं, जिससे आमजन की शांति भंग हो रही है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू किया। जिनकी पहचान महानंद उर्फ देवा पुत्र विद्यानंद उर्फ जंगली निवासी अजनी कॉटन फैक्ट्री नजदीक नोहर रोड ऐलनाबाद तथा महेश उर्फ कान्हा पुत्र प्रेम निवासी वार्ड नंबर 16 बगीची मोहल्ला ऐलनाबाद के रुप मे हुई है । दोनों युवकों ने सार्वजनिक स्थान पर सरेआम दंगा कर आमजन की शांति भंग की और राहगीरों को परेशानी में डाला। इस संबंध में अपराध धारा 194(2) BNS के तहत उक्त मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयान को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व पुलिस जमानत पर नियमानुसार रिहा किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



