युवा संसद 2025: जिला सिरसा के विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर दिखाया दमखम II
युवा संसद 2025: जिला सिरसा के विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर दिखाया दमखम II


युवा संसद कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरपुरा प्रथम:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग,, सिरसा के तत्वावधान में डाइट डीआरयू विंग अध्यक्ष डा. अनिल चावला के निर्देशन एवं विषय विशेषज्ञ डा. अनिल बिश्नोई एवं पवन कनोजिया की देखरेख में समस्त जिले में आयोजित खंड स्तरीय युवा संसद 2025 कार्यक्रम का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि खंड स्तर पर आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन करके परिणाम घोषित किए गए जिसमें खंड सिरसा में क्रमश: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवरपुरा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलनिया द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला कलां, तृतीय स्थान पर रहे। खंड बड़ागुढ़ा में आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाई शेरगढ़ द्वितीय एवं पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोड़ीए तृतीय स्थान पर रहे। । #newstodayhry @newstodayhry



