Haryana
Trending

मानस पोर्टल, मादक संबधित अपराध की दे सूचना : एस.पी. II

मानस पोर्टल, मादक संबधित अपराध की दे सूचना : एस.पी. II

मिलेगी सहायता केंद्र सरकार द्वारा नैशनल नार्कोटिक्स हैल्पलाइन पोर्टल:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुनर्वास और परामर्श संबंधी भी मिलेगी सहायता केंद्र सरकार द्वारा नैशनल नार्कोटिक्स हैल्पलाइन पोर्टल – मानस, हैल्पलाइन नंबर 1933 की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मादक पदार्थों से संबंधित अपराध की रिपोर्ट करना और पुनर्वास-परामर्श के संबंध में सहायता प्राप्त करने के लिए मंच मुहैया करवाना है। यह पोर्टल आमजन को मादक पदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों के प्रभाव को रोकने के व्यापक कोशिश में सामूहिक रूप से योगदान देता है।

पुलिस अधीक्षक मंयक गुप्ता ने बताया कि:-

मानस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता को बढ़ावा देना, मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की जानकारी सांझा करना तथा पुनर्वास और परामर्श के लिए सहायता उपलब्ध करवाना है। पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक जानकारी को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीक्षा करते हैं।

उन्होंने बताया कि :-

मानस पोर्टल एक ऐसा मंच है जो नशा मुक्त समाज की स्थापना में प्रत्येक नागीक की भागीदारी सुनिश्चित करता है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सिरसा पुलिस प्रशासन की जनता से भी अपील है कि नशा संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत मानस पोर्टल व पुलिस टोल फ्री न0 1933 पर को दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाता है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button