Haryana
Trending

डीएवी स्कूल सिरसा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम II

डीएवी स्कूल सिरसा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम II

उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस सिरसा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में प्रबंधक थाना यातायात सिरसा निरीक्षक शमसेर सिहं द्वारा गुरुवार को डीएवी स्कूल सिरसा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP), वैध दस्तावेज और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) रखने की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि:-

हाल ही में हुई चेकिंग के दौरान अनेक वाहन चालक बिना नंबर प्लेट, बिना HSRP, बिना इंश्योरेंस, आरसी व प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चला रहे हैं। कुछ वाहन चालकों ने फैंसी डिज़ाइन या स्टीकर नंबर प्लेट लगा रखी है, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि अपराधियों को पहचान छुपाने का मौका भी देती है। एचएसआरपी की विशेषताओं को बताते हुए छात्रों को बताया गया कि यह छेड़छाड़रोधी, सुरक्षा कोड और लेजर सीरियल नंबर के साथ आती है जिससे वाहन चोरी या ट्रैकिंग में आसानी रहती है। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि बिना वैध प्रमाणपत्र के वाहन चलाना कानून का उल्लंघन ही नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, सीट बेल्ट न पहनना, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, रेड लाइट जंप करना, तेज गति, ओवरलोडिंग व शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध हैं।

पुलिस ने विशेष रूप से यह अपील की कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए न पहनें:-

बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हर बार इसका उपयोग करें। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चालकों को गंभीर चोटें आती हैं। इसलिए सभी सिरसा वासियों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। जिला पुलिस सिरसा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन केवल चालान का विषय नहीं है बल्कि आपकी और दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ है। सभी लोग इन नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी आदत बनाएं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button