Haryana
Trending

सिरसा में पंजाब से अगवा बच्चा बरामद, महिला समेत दो अपहरणकर्ता काबू II

सिरसा में पंजाब से अगवा बच्चा बरामद, महिला समेत दो अपहरणकर्ता काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए सिरसा की बड़ी कामयाबी 3 वर्षीय मासूम को अपहरणकर्ताओं से सकुशल बरामद किया, दो अपहरणकर्ता काबू, सीआईए सिरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि आज सुबह प्रबंधक थाना माछीवाड़ा, जिला खन्ना (पंजाब) से सूचना प्राप्त हुई कि उनके क्षेत्र से एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण हो गया है तथा अपहरणकर्ताओं के सिरसा क्षेत्र की ओर आने की आशंका है। सूचना मिलते ही सीआईए प्रभारी सिरसा ने अपने नेतृत्व मे टीम गठित करके तुरंत कार्रवाई करते हुए बरनाला रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सीआईए टीम ने पंजाब रोडवेज की एक बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति व उनके साथ तीन वर्षीय बच्चा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह वही बच्चा है जिसका अपहरण थाना माछीवाड़ा क्षेत्र से किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों अपहरणकर्ता इस बच्चे को बेचने की फिराक में थे। सीआईए सिरसा की त्वरित कार्रवाई से दोनों अपहरणकर्ताओं को मौके पर ही काबू कर लिया गया तथा बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतोष पंडित पुत्र राम बहादुर पंडित वासी दुबडबाना, नजदीक पकड़ीदयाल बाजार, जिला मोतीहारी, बिहार तथा रीता देवी पत्नी संतोष पंडित वासी दुबडबाना, नजदीक पकड़ीदयाल बाजार, जिला मोतीहारी, बिहार के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना माछीवाड़ा, जिला खन्ना (पंजाब) में दर्ज है तथा आगामी कार्रवाई वहीं की पुलिस द्वारा की जा रही है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार निरुद्ध किया गया व थाना माछीवाड़ा (पंजाब)पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीआईए सिरसा द्वारा इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक मासूम की जान बच सकी और अपहरणकर्ताओं के मनोबल को करारा झटका लगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने सीआईए टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है और कहा कि जिला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button