घर व दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार II
घर व दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना रानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई – घर व दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार” न्यायिक हिरासत में भेजा गया जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रानिया पुलिस ने घर व दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों .विजय सिंह सोखल उर्फ काका पुत्र बलविन्द्र सिंह व दलेर सिंह पुत्र हरपाल सिंह वासियान सन्तनगर तहसील रानिया को गिरफ्तार कर चोरीशुदा नकद रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना रांनिया नि0 दिनेश कुमार ने बताया की शिकायतकर्ता बुटा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी सन्तनगर, तहसील रानिया ने दिंनाक 16.09.2025 को शिकायत दर्ज करवाई कि 12.09.2025 को उसकी दुकान से 5,000 रुपये और 14.09.2025 को उसके घर से 20,000 रुपये चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान और घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक स्पष्ट चोरी करते दिखाई दे रहे थै। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियो विजय सिंह सोखल उर्फ काका पुत्र बलविन्द्र सिंह व दलेर सिंह पुत्र हरपाल सिंह वासियान सन्तनगर तहसील रानिया को दिनांक 18.09.2025 को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपियो को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry



