Haryana
Trending

एक युवक को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया है।।

एक युवक को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया है।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक युवक को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि संजय कुमार पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड नंबर 11 सरदूलगढ़, जिला मानसा,पंजाब हाल दुर्गा मंदिर नजदीक संजय कॉलोनी सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोथा मार्केट सिरसा में काम करता हूं बीती 24 मार्च 2025 की सुबह मोटरसाइकिल मोथा मार्केट में खड़ा कर चला गया था । शाम के समय घर जाने के लिए मोटरसाइकिल देखा तो मोटरसाइकिल कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था । थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में मोटरसाइकिल चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान शहर थाना सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उर्फ लवली पुत्र गुरदीप सिंह निवासी नजदीक छोटू राम गुरुद्वारा वाली गली ओटू ,जिला सिरसा को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया है । थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button