महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल सिलाई-कढ़ाई से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:-स्वामी रमेश साहुवाला ll
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल सिलाई-कढ़ाई से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि आज की महिला अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहीं बल्कि वो पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी करना चाहती हैं इसलिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय मारूति मन्दिर में क्लब द्वारा 14वें सिलाई सैन्टर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज व देश की तरक्की का पैमाना इस बात से तय होता हैं कि हमारी माताएं, बहनें कितनी आत्मनिर्भर हैं। उन्होंने कहा कि सिलाई-कढ़ाई कोई छोटा काम नहीं हैं बल्कि यह एक कला है, एक हुनर हैं और आज के समय में ये रोजगार का सबसे बड़ा जरिया भी हैं। उन्होंने कहा कि सुई धागे से आप सिर्फ कपड़े नहीं जोड़ती बल्कि अपने परिवार का भविष्य भी बनाती हैं।@newstodayhry #newstodayhry
श्री साहुवाला ने कहा कि आज समय बहुत बदल गया हैं तथा पहले कहा जाता था कि महिला का काम घर चलाना हैं जबकि आज वहीं महिला घर भी चला रही हैं और देश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण योगदान भी दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक एक महिला आत्म निर्भर बनती हैं तो पूरे परिवार में खुशहाली आती हैं तथा समाज में आत्मसम्मान बढ़ता हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की नींव के साथ-साथ इस देश की शान हैं जिसके कारण आज देश पहले से अधिक विकसित हो रहा हैं।
इस अवसर पर सैन्टर की संचालिका रजनी सोनी ने कहा कि हम महिलाओं को मार्केटिंग आर्डर लेना, रेट तय करना और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सामान बेचना भी सिखाते हैं। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने महिलाओं को मुॅंह मिठ करा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि कोर्स पूरा होने के बाद सभी को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर 20 महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई सिखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस अवसर पर नेहा, कामना, प्रियांशी, पारूल, कोमल, कुसुम, कोमल, नीलम, स्वाती, स्मृति, रचना, पलक, सुनिता, रीना उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry



