शादी से लौटते वक्त नाबालिग लड़की पर हमला, पिता ने लगाए अपहरण के आरोप II
शादी से लौटते वक्त नाबालिग लड़की पर हमला, पिता ने लगाए अपहरण के आरोप II

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- जिला मोगा के गांव रनिया में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जिसमें गांव के एक घर में शादी समारोह में गई एक नाबालिक लड़की अपने दोस्त के साथ वहां से जाती है लेकिन उसके बाद वह बुरी तरह तेजधार हथियार से घायल अवस्था में घर वालों को गांव की नहर की पटरी पर मिलती है. हालांकि लड़की के पिता द्वारा मीडिया के समक्ष उसकी लड़की को पांच मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा अगवा करने की बात कहते हुए इंसाफ की मांग की गई. लेकिन इधर पीड़ित लड़की ने बताया कि वह दो लड़कों के साथ गई थी जिसमें एक उसका दोस्त है. लेकिन लड़की ने कहा कि उसे नहीं पता कि उसकी यह हालात कैसे हुई है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपीडी बालकृष्ण सिंगला व डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने पुलिस टीम सहित अस्पताल जाकर लड़की का हाल-चाल जाना व टीमें गठित कर लड़कों की तलाश करने की बात कही.
मीडिया के रूबरू पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि:-
दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लड़कों ने उसकी नाबालिग लड़की को अगवा किया था. इसके बाद अगले दिन लड़की उन्हें बुरी तरह घायल अवस्था में गांव की नहर की पटरी पर मिली. पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई.
इधर नाबालिक लड़की ने बताया कि:-
वह अपने दोस्त के साथ गई थी क्योंकि उसके चाचा ने उसे उसके दोस्त के साथ जाते हुए देख लिया था. इसलिए लड़की ने लड़के को कहा कि अगर वह घर वापस जाएगी तो उसके घर वाले उसे जान से मार देंगे. लेकिन उसके दोस्त ने कहा कि अगर वह उसे घर ले जाएगा तो उसके घर वाले उसे बेदखल कर देंगे. पीड़ित लड़की ने कहा कि उसके बाद उसे नहीं पता कि उसके शरीर व चेहरे पर यह गंभीर चोटे कैसे लगी है. इधर डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल है. लड़की के पिता के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल लड़की बोलने की हालत में नहीं है. लेकिन पुलिस की ओर से टीमें गठित कर दोषियों की तलाश की जा रही है II



