अवैध शराब भट्टी संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार II
अवैध शराब भट्टी संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस ने अवैध शराब भट्टी संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार – 40 लीटर लाहन व नाजायज शराब बरामद जिला पुलिस सिरसा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बड़ागुढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रबन्धक थाना बड़ागुढ़ा नि0 राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.09.2025 को उपनिरीक्षक मदन लाल नं. अपनी टीम सहित गश्त व पडताल अपराध के दौरान बस स्टैंड बुढ़ाभाणा के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव बुढ़ाभाणा निवासी अनुप सिंह पुत्र अमर सिंह अपने खेत के पास बने मुर्गीखाने में अवैध शराब की भट्टी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और मुर्गीखाने में आरोपी अनुप सिंह को नाजायज शराब भट्टी चलाते हुए काबू किया। मौके से सिलेंडर, लोहे की भट्टी, सिल्वर डैगचा, पाईप, कांच की बोतल, नाजायज शराब व लाहन बरामद किए गए। मौका से 40 लीटर लाहन व एक पव्वा नाजायज शराब कब्जे में ली गई। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध शराब बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। दौराने जांच आरोपी अनुप सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, आरोपी क़ो आज पेश अदालत किया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



