वन विभाग की पहल से हट रहीं कंटीली झाड़ियां, सड़क सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा II
वन विभाग की पहल से हट रहीं कंटीली झाड़ियां, सड़क सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा II


कालांवाली-(पवन शर्मा):- कालांवाली से रोड़ी रोड़ पर सोमवार से तिलोकेवाला से गाँव फग्गू तक सड़क किनारे खड़ी कंटीली झाड़ियो की कटाई छंटाई लिए काम शुरू हो गया है । जिस पर लोगों ने खुशी जताई, वन विभाग से पिछले लंबे समय से लोगों की और से कंटीली झाड़ियो की साफसफाई के लिए बार बार मांग की जा रही थी जिसके बाद उच्च अधिकारियों की और से परमिशन मिलने पर वन विभाग कर्मचारियों द्वारा ये काम आज से शुरू कर दिया गया है। जोकि सराहनीय कदम है I इस रोड़ पर कटीली झाड़ियो के कारण हादसे होते रहते थे जिसके बाद लोगों की मांग पर संबंधित विभाग ने ततपरता से इस पर गौर फरमाई और ये काम शुरू कर दिया गया है जोकि कुछ दिनों तक कंटीली झाड़ियो की कटाई छंटाई कर रास्ते दुरूस्त कर दिए जाएंगे ताकि लोगों को आगमन में कोई परेशानी न आए।I #newstodayhry @newstodayhry



