लोहगढ़ माइनर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए—किसानों की सरकार से गुहार II
लोहगढ़ माइनर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए—किसानों की सरकार से गुहार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मौजगढ़ हेड से निकलने वाले लोहगढ माइनर का लिंक चैनल व टेल का माइनर जो पिछले कई महीनो से बार-बार टूट रहा है उसके जल्द निर्माण के लिए किसानों ने आवाज बुलंद की है क्योंकि जब भी नहर में पानी आता है तो माइनर और टेल में जगह-जगह कटाव हो जाता हैं जिससे नहर में आया हुआ पानी किसाने के खेत तक नहीं पहुंच पाता। मिट्ठू कंबोज ने बताया कि गांव नया राजपुरा ,सकता खेड़ा व लखुआना के किसानों के खेत इस माइनर पर पडते हैं । लोहगढ माईनर की टेल और लिंक चैनल से लगभग 1200 एकड़ रकबे की सिंचाई होती है। लेकिन माइनर के बार-बार टूटने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लिंक चैनल और टेल पर जगह-जगह पेड़ गिरे हुए हैं जिन्हें फॉरेस्ट विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है इससे माइनर और भी ज्यादा टूटता है क्योंकि पतझड़ में जब पत्ते पेड़ों से गिरते हैं तो माइनर पत्तों से भर जाता है और पानी आने से माइनर टूट जाता है। राजपुरा,सक्ताखेड़ा व लखुआना के किसानों ने सरकार से मांग की है कि इन लोहगढ लिंक चैनल व नया राजपुरा के रकबे को पानी देने वाली टेल को जल्द ही आरसीसी बनाया जाए और माइनर के दोनों साइड पेड़ों को हटाकर साफ सफाई की जाए ताकि हर किसान के खेत को पानी मिल सके।। #newstodayhry @newstodahry



