Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू II

कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- थानेसर की अनाज मंडी में आज से धान की सरकारी खरीद विधिवत रूप से शुरू हो गई। हालांकि ये खरीद आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होनी थी लेकिन आज से खरीद शुरू होने के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। पहले ही दिन मंडी में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने मंडी पहुंचकर खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेशवासियों के लिए चार गुना खुशी का दिन है—नवरात्र पर्व की शुरुआत, अग्रसेन जयंती, जीएसटी की दरों में कटौती और धान की सरकारी खरीद का शुभारंभ हुआ है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य रहेगी। किसानों से अपील की गई है कि वे धान को पूरी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लेकर आएं, ताकि बिक्री में किसी प्रकार की अड़चन न आए। उन्होंने बताया कि धान का सरकारी रेत 2389 रूपये तय किया गया है उन्होंने वादा किया कि सरकार धान का एक एक दान खरीदेगी। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी। वही मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि मार्केट कमेटी में धान की खरीद को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होनी थी। लेकिन एक सप्ताह पहले ही इस खरीद को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंडे में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। वहीं उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से वह अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button