नए दायित्व के साथ नई शुरुआत: तुषार सैनी के कार्यालय का शुभारंभ, मिला पत्रकारों का समर्थन II
नए दायित्व के साथ नई शुरुआत: तुषार सैनी के कार्यालय का शुभारंभ, मिला पत्रकारों का समर्थन II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी के नए कार्यालय का मुहूर्त कुरुक्षेत्र के नए लघु सचिवालय में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व जिले के तमाम पत्रकारों ने शिरकत की। मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से कार्यालय का मुहूर्त किया गया। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र ने मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व राज्य मंत्री सुभाष 14 ने कहा कि तुषार सैनी पिछले काफी लंबे समय से बेहतरीन काम करे रहे है। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में रहे तुषार सैनी अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ जनहित के कार्य करेंगे। वही उन्होंने कहा कि नमो युवा रन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज व प्रदेश के हित मे कार्य करने का आह्वान किया। #newstodayhry @newstodayhry



