महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: सुमन सैनी II
महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: सुमन सैनी II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भाजपा की जिला सचिव एवं जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्या सुमन सैनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 25 सितम्बर को पंचकूला में “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना “का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। यह योजना हरियाणा की माताओं, बहनों और बेटियों को सामाजिक एवं आर्थिक सम्मान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकेंगी जिनकी आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। साथ ही महिला अथवा उसका पति हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और आवेदन की तिथि तक कम से कम 15 वर्षों से राज्य में निवास कर रहा हो। कैंसर (चरण 3 और 4), दुर्लभ बीमारियों, हीमाफिलिया, थैलेसीमिया और सिकल सैल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाएं भी इस योजना में पात्र होंगी। योजना में एक परिवार की सभी पात्र महिलाएं लाभ ले सकेंगी, इस पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। सुमन सैनी ने कहा कि यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की भावना से प्रेरित है। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की रोशनी पहुँचाना था। महिलाओं को आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए यह योजना उसी विचारधारा का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाले प्रमुख जिलों में शामिल है। आंकड़ों के अनुसार 20,209 अविवाहित महिलाएं और 1,23,060 विवाहित महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी। इस प्रकार लगभग 1.43 लाख महिलाएं सिरसा जिले में इस योजना से सीधे लाभान्वित होंगी। सुमन सैनी ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मान भी प्रदान करेगी। सिरसा की लाखों माताओं-बहनों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशील सोच और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन की सच्ची अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे 25 सितम्बर को लॉन्च होने वाले एप पर पंजीकरण अवश्य करवाएँ और इस योजना का पूरा लाभ उठाएँ।। #newstodayhry @newstodayhry



