अंबाला में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।।
अंबाला में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ज्यादा तापमान होने की वजह से लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को एडवाइजरी मानने की सलाह दी है। गर्मी का बढ़ता असर पर दुकानदारी पर साफ दिख रहा है। दुकानदारों का कहना है पूरा दिन ग्राहक नही आ रहे। अंबाला में इन दिनों भयंकर गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। एक सप्ताह में गर्म हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी है। आलम ये है कि लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। इस सबका असर व्यापार पर सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है। अंबाला में एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्किट है लेकिन ग्राहक न होने की वजह से हर वक्त भरी रहने वाली मार्किट खाली पड़ी है और इक्का दुक्का लोग ही बाजारों में दिखाई दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है गर्मी ज्यादा है ग्राहक नही आ रहे वे पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं। अब उन्हें मौसम की मार झेलनी पड़ रही है पूरा दिन ग्राहक नही आ रहे। ज्यादा गर्मी की वजह से लोग बीमार हो रहे है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को गाइडलाइन्स मानने की सलाह दी है। लोग ज्यादा गर्मी में घर से बाहर न निकले और खुद हाइड्रेट रखें। बाहर का खाना खाएं तो साफ सुथरा खाएं और सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले।। #newstodayhry @newstodayhry



