Haryana
Trending

गर्मी-ठंड का अजब संगम! चार दिन तक बदलता रहेगा हरियाणा का मौसम, 28 सितंबर को होगी बारिश II

गर्मी-ठंड का अजब संगम! चार दिन तक बदलता रहेगा हरियाणा का मौसम, 28 सितंबर को होगी बारिश II

हरियाणा ने इन दिनों दिन के समय आसमान से आग बरस रही है और धरती तपकर तवे जैसी हो चुकी है। अंबाला, फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में इन दिनों सितंबर का महीना लोगों के लिए जून-जुलाई जैसा महसूस हो रहा है। धूप इतनी तेज है कि लोग झुलस रहे हैं और गर्मी से बचने के लिए लोग छाते और दुपट्टों का सहारा ले रहे हैं। अब तक छाते को लोग बरसात से बचने का साथी मानते थे, लेकिन इस बार लोग इसे धूप से बचाव के लिए भी साथ लेकर निकल रहे हैं। दरअसल हरियाणा में इस बार बारिश के बाद लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। 28 सितंबर से मौसम में बदलाव आ सकता है। उस दौरान बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। हरियाणा में आज का मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, जिसमें धूप खिली रहेगी। तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज बारिश की संभावना कम है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति 5 से 15 किमी/घंटा हो सकती है। जो 16-18 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। आर्द्रता का स्तर 51-82% के बीच रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को हरियाणा में तेज धूप निकलेगी, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसी प्रकार 26 सितंबर को ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है और 27 सितंबर को धूप लौटने की संभावना है। हालांकि, तापमान में अत्यधिक वृद्धि नहीं होगी। धूप के साथ-साथ हल्की ठंडी हवा का अनुभव भी होगा। मौसम विभाग की मानें तो 28 सितंबर को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 सितंबर को मौसम सामान्य स्थिति में लौटने की उम्मीद है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी का आभास कम होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button