इंद्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख II
इंद्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख II


इंद्री-(विजय कम्बोज):- इंद्री हलके के गांव खेड़ी मानसिंह में गरीब परिवार के घर में अज्ञात कारण आग लग गई। जिसकी वजह से घर में रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया है। डायल 112 को इस बारे में सूचना दी गई तो तुरंत ही इंद्री फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान घर में रखा हुआ सारा सामान जल करके राख हो चुका था। गांव के लोगों को कहना है कि पूरा परिवार बाहर गया हुआ था बच्चे स्कूल में गए हुए थे तो पति-पत्नी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे तभी अचानक घर से दुआ निकलता हुआ दिखाई दिया तुरंत ही ताला तोड़ा गया और ताला तोड़ने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। परिवार के लोगों को सूचना दी गई और इस घटना की सूचना ही तुरंत ही डायल 112 को भी दी गई लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि घर में रखा हुआ सारा सामान जल करके राख हो गया। परिवार के लोगों का रो-रो करके बहुत बुरा हाल है। घर के मालिक मांगेराम का कहना है कि वह घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था बच्चे स्कूल में गए हुए थे तभी घर में आग लग गई है और घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है यहां तक के अभी कुछ दिन पहले ही 70 हजार का लोन लिया था जिसका कैश भी घर में रखा हुआ था। वह भी जल करके राख हो गया है जो जेवर थे वह भी जल गए हैं उन्होंने बताया कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। घर में कोई भी सामान ऐसा नहीं बचा जो आग की चपेट में ना आया हो। ग्रामीणों को कहना है कि बहुत गरीब परिवार है और बड़ी मुश्किल से मेहनत मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहे थे, लेकिन अचानक से इस प्रकार का हादसा हो जाने से परिवार बिल्कुल ही टूट चुका है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग कि ऐसे परिवार की मदद की जाए ताकि परिवार दोबारा से अपना जीवन बसर सही ढंग से कर सके फायर कर्मी रजनीश ने कहा कि उन्हें डायल 112 पर सूचना मिली थी वह यहां पर पहुंचे हैं गली तंग होने की वजह से बड़ी मुश्किल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां तक लेकर के आए हैं आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन घर में रखा हुआ सामान जो है बिल्कुल जल करके राख हो चुका है।। #newstodayhry @newstodayhry



