Haryana
Trending

कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर नवीन केडिया ने किया पौधारोपण दी शुभकामनाएं II

कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर नवीन केडिया ने किया पौधारोपण दी शुभकामनाएं II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री, सिरसा की सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में नवीन केडिया ने कहा कि कुमारी सैलजा ने कांग्रेस पार्टी में रहकर आम जनता के लिए संघर्ष किया है। उच्च शिक्षित एवं पार्टी के प्रति समर्पित कुमारी सैलजा एक दूरदर्शी व मिलनसार नेता हैं। कुमारी सैलजा ने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कुमारी सैलजा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी और बुलंदियों को छू सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button