Haryana
Trending

सैकड़ों लोगों ने नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी के साथ किया श्रमदान II

सैकड़ों लोगों ने नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी के साथ किया श्रमदान II

जगाधरी कुंडी तालाब पार्क में सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम द्वारा स्वच्छता समारोह हुआ आयोजित

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत आज यमुनानगर नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में हजारों लोगों ने एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया। वहीं इसी कड़ी में यमुनानगर जगाधरी नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने जगाधरी कुंडी तालाब पार्क में नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची।यहां उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं और वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।वहीं स्कूली छात्र छात्राओं को प्रेरित किया की वो आसपास के समाज को जागरूक करे।वहीं मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर 3 के पार्षद जयंत स्वामी और 4 की पार्षद रुचि कंबोज,भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों नगर निगम के सफाई मित्रों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान को लेकर आम नागरिकों से लेकर भाजपा नेताओं , पदाधिकारियों निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और जोश दिखाई दिया। इसी अभियान के तहत कुंडी तालाब पार्क में पौधारोपण कर मेयर सुमन बहमनी ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया । इस मौके पर माडिया से बातचीत करते हुए मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक निगम का सहयोग करें। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में शामिल करें। रोजाना अपने आसपास के एरिया को साफ रखने की आदत बनाए। हमारा सबसे पहला दायित्व हैं कि हमें अपने आसपास गंदगी को समाप्त करना है। स्वच्छता और स्वास्थ्य केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास को लेकर लगातार कदम उठा रहे हैं। प्रदेश में जगह-जगह स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे न केवल वातावरण शुद्ध होगा बल्कि जनता को बेहतर जीवन भी मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि”अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाना सबकी जिम्मेदारी है। हम सबके सहयोग से ही यमुनानगर को हरियाणा का नंबर वन शहर बनाया जा सकता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button