india
Trending

अचानक मूसलधार बारिश से तबाही किसानों की फसल बर्बाद गांवों में घुसा पानी II

अचानक मूसलधार बारिश से तबाही किसानों की फसल बर्बाद गांवों में घुसा पानी II

जिला में कल हुई धुआंधार बारिश से खेती और घरों को नुकसान :-

अकोला-(करमजीत कौर):- तहसीलदार ने किया निरीक्षणतत्काल मदद देने की नागरिकों की मांग तेल्हारा तहसील में कल तेज हवा और बिजलियों की आहट के साथ, अचानक धुआंधार बारिश ने दस्तक दी। मूसलधार बारिश के चलते,नदी नाले उफान पर बहने के कारण, नदी नालों के पास की खेती की फ़सल को भारी नुकसान हुआ है, बादल फटने जैसी बारिश से, गांव ने तालाब का रूप ले लिया था, सड़क पर दो से तीन फुट पानी बहने से, कई घरों में पानी घुस गया। जिससे घरों रखा सामान का नुकसान हुआ है, मुसलधार बारिश से हुए नुकसान का तेल्हारा तहसील के तहसीलदार,मंडल अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ने पंचेगव्हाण खेल देशपांडे और परिसर का जायजा लिया। और तत्काल सर्वे करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए । पंचेगव्हाण नरसिपुर और खेल देशपांडे गांव के लोगों ने बताया कि अचानक हुई मूसलधार बारिश से, नदी नालों के पास की लहराती सोयाबीन कपास तुअर आदि फसल खरड़ ने से भारी नुकसान होने से किसानों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है, तथा गांव में सड़क पर दो से तीन फुट पानी भर जाने से घरों में घुसने लगा। जिससे खेती के लिए ला कर रखीं, खाद के अलावा अनाज कपड़े आदि सामान पानी में दुब ने से ख़राब हो गया, एवं किराना दुकान में पानी भर ने, से बड़े पैमाने पर दुकान दारों का नुकसान हुआ है, आंधी तूफान से कहीं घरों के टिन उड़ कर चले गए, जिसके बाद दीवारें गिर गई। प्रशासन व्दारा तत्काल सर्वे करके आर्थिक मदद देने की मांग शेरू बावा,नईम भाई दुकानदार, अहमद भाई,रफीक भाई,खेल देशपांडे से सादिक खान,हसन खान,साबीर ख़ान, शरीफ भाई और अन्य गांववासियों ने की है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button