Haryana
Trending

थाना सदर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के पुराने मामले में पी.ओ को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।

थाना सदर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के पुराने मामले में पी.ओ को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस हिसार द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर पुलिस से PSI शिसपाल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना सदर हिसार पुलिस ने आरोपी नरेश उर्फ भनडु पुत्र राजेंद्र निवासी गांव तलवंडी राणा, जिला हिसार को आबकारी अधिनियम के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नंबर 62 दिनांक 03.02.2021, धारा 61/4/20 आबकारी अधिनियम, थाना सदर हिसार दर्ज था। मामले में आरोपी न्यायालय से अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय द्वारा उद्घोषित (P.O.) घोषित किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल करवाया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button