Haryana
Trending

सिरसा पुलिस का अनुशासनिक परेड अभ्यास: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित II

सिरसा पुलिस का अनुशासनिक परेड अभ्यास: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस का अनुशासनिक परेड अभ्यास: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित जिला सिरसा पुलिस द्वारा पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं मानसिक सजगता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज प्रातः पुलिस लाइन, सिरसा में एक व्यापक परेड व शारीरिक अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों ने जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को परेड, दौड़, सामूहिक व्यायाम, अनुशासनात्मक ड्रिल्स और अन्य फिटनेस गतिविधियाँ करवाई गईं। एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभ्यास का निरीक्षण किया और जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कर्मियों को संदेश देते हुए कहा कि – “नियमित शारीरिक अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक ऊर्जा और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है, जो पुलिस की कार्यक्षमता में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, सिरसा ने सभी पुलिस कर्मचारियो को अनुसन्धान कार्यो मे और अच्छा कार्य करने के निर्देश दिये। “स्वस्थ, अनुशासित और फिट पुलिस बल ही समाज में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से कायम रख सकता है। शारीरिक अभ्यास से न केवल शरीर सशक्त होता है, बल्कि मानसिक स्फूर्ति और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है।” इस मौके पर एसपी ने अनुसंधान व अन्य पुलिस कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं: 1. ई0 उप0नि0 सुबे सिहं,9. HGH राकेश कुमार,2. HGH नरेश कुमार, 10 HGH गुरप्रीत सिहं ,3. HGH अमर सिहं, 11. ई0उप नि0 जयबीर सिहं ,4.. HGH राकेश कुमार,12. HGH प्रदीप कुमार ,5 HGH रवि कुमार,13. HGH कुलदीप सिहं ,6. सि0 शेर सिहं ,14 SPO राजेन्द्र सिहं ,7. सि0 दिनेश कुमार,15. SPO बलविन्द्र सिहं ,8 सि0 अशोक कुमार ,16. SPO कृपा राम ,एस.पी. ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की कार्यनिष्ठा से अन्य को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला पुलिस सिरसा न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है, बल्कि एक सक्षम, स्वस्थ और संवेदनशील पुलिस बल के निर्माण हेतु लगातार प्रयासरत।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button