Haryana
Trending

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सुरक्षा अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत II

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सुरक्षा अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- हरियाणा के फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में तैनात पीएसओ करतार की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करतार अपनी सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार गठना देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में तैनात पीएसओ करतार बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 के मकान नंबर 1680 में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। करतार पाली के कोट गांव का रहने वाला है। हाल ही में  सेक्टर 3 में दोनों भाइयों ने नया मकान बनाया था। जिसका कुछ दिनों में विधिवत उद्घाटन होने वाला था। पुलिस के अनुसार रात के 11 बजे के लगभग वह अपनी  सर्विस रिवॉल्वर को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई । गोली करतार के सर में लग गई। गोली लगने के बाद परिजन करतार को इलाज के लिए लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवा दिया है। सेक्टर 3 चौकी इंचार्ज अजीत ने बताया कि  पुलिस मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button