Haryana
Trending

सिविल लाईन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिविल लाईन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी दूसरा आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ अंबरी पुत्र सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र नन्द सिंह वासी जटाना कलां, जिला मानसा (पंजाब) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबंधक थाना सिविल लाईन नि0 प्रदीप कुमार ने बताया दिनांक 16.09.2025 को शिकायतकर्ता अंकुश गोड़ पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी राम कालोनी बरनाला रोड सिरसा की शिकायत दर्ज कर्रवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल दिनांक 09.02.2025 को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जिसे अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाईन में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पहले से ही गिरफ्तार करके जैल भेजा जा चुका है । दिनांक 25.09.2025 को दूसरा आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ अंबरी पुत्र सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र नन्द सिंह वासी जटाना कलां, जिला मानसा (पंजाब) माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया। माननीय अदालत से अनुमति लेकर आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button