गंदे पानी ने छीनी चैन की नींद: श्यामपुर ढाणी में सीवर समस्या से तंग आकर लोगों ने किया प्रदर्शन II
गंदे पानी ने छीनी चैन की नींद: श्यामपुर ढाणी में सीवर समस्या से तंग आकर लोगों ने किया प्रदर्शन II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- बारिश व गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर श्याम पुर ढाणी के लोग सड़कों पर उतर आए,लेकिन उसी वक्त पार्षद सुभाष तंवर, संदीप यादव व एसआई दशरथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत करके तत्काल समस्या का हल करवाए जाने का भरोसा दिलाया। अधिकारी के भरोसे के बाद मोहल्लावासी वापस अपने घर चले गए। बाद में मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि पिछले करीब एक माह से उक्त इलाके में सीवर व्यवस्था बदहाल है। सीवर ब्लाकेज होने की वजह से पानी आगे बहने की बजाए गली व घरों में फैल रहा है। कई बार तो गंदा पानी घरों से बाहर निकलने की बजाए वापस घरों में आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों से शिकायत की,लेकिन आज तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आज क्षेत्र के लोग इसी समस्या को लेकर सड़कों पर आ गए थे,लेकिन एसआई दशरथ व पार्षद सुभाष तंवर ने कार्यकारी अभियंता से बातचीत की और कार्यकारी अभियंता ने तत्काल समाधान करवाए जाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर मोहल्लावासी शांत हुए और अपने घरों को लौट गए। उन्होंने बताया कि सीवर के पानी की निकासी न होने की वजह से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि करीब एक माह से गंदा पानी गली व सड़कों पर जमा है। इस पानी में दुर्गधं आने लगी है। मच्छर भिनभिना रहे है। पानी की वजह से वहां के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। अनेक तरह के बुखार ने पैर पसारने आरंभ कर दिए है। साथ ही दूषित पानी की सप्लाई की वजह से लोगों को अनेक तरह की पेट से संबंधित बीमारी जकड़ने लगी है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बन जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



