नागरिक अस्पताल भिवानी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।
नागरिक अस्पताल भिवानी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्थानीय नागरिक अस्पताल भिवानी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भिवानी विधायक घनश्याम दास सराफ ने किया।इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. ब्रह्मदीप एवं महिला बाल विकास विभाग हरियाणा की संयुक्त निदेशक श्रीमती राजबाला कटारिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप से शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यक दवाइयां मुहैया करवाई गई। इस मौके पर पौधारोपण कर स्वास्थ्य में पर्यावरण के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य से शुरू हुए अभियान की श्रृंखला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप-सिविल सर्जन व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुनील कुमार कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष श्योराण सहित सभी उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का आयोजन नागरिक अस्पताल भिवानी में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा संबंधी कई स्टॉल लगाए गए।
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे :-
जहां मरीजों ने पंजीकरण कराकर निशुल्क दवाइयां प्राप्त की और अपनी स्वास्थ्य जांचें कराई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी हेतु प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर भिवानी विधायक घनश्याम दास सराफ ने पंद्रह टीबी मरीजों को गोद लिया व उनको पोषण कीट वितरित की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के चलते महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं संतुलित भोजन के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. ब्रह्मदीप एवं महिला बाल विकास विभाग हरियाणा की संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया व सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार’ मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 2 अक्टूबर तक चलेंगे। जिनमें विभिन्न प्रकार की जांचें कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। महिलाएं और पुरुष निशुल्क अपनी जांच करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि:-
शिविर में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को विशेष टीकाकरण के साथ-साथ स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य बीमारियों की जांच और उपचार से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही ईएनटी, दंत एवं नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। सिविल सर्जन ने कहा कि इसके अतिरिक्त विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में उपस्थित रहेंगे जिनका आमजन लाभ उठा सकता है। शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया और रक्तदान भी किया। शिविर में 1877 मरीज के स्वास्थ्य की जांच की गई व उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु दवाइयां वितरित की गई निदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा डॉ. ब्रह्मदीप ने ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा की स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ प्रत्येक कोने तक स्वास्थ्य और पोषण की सही पहुंच सुनिश्चित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, बल्कि एक सशक्त समाज निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जाएंगे। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।। #newstodayhry @newstodayhry



