Haryana
Trending

वीएलडीए बीएलईओ की कार्यकारिणी गठित मनीष जीवीडी बने प्रधान II

वीएलडीए बीएलईओ की कार्यकारिणी गठित मनीष जीवीडी बने प्रधान II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एमएसजी रिसोर्ट सिरसा में राज्य कार्यकारिणी कमेटी द्वारा सिरसा वीएलडीए/बीएलईओ की जिला कार्यकारिणी कमेटी गठन हेतु चुनाव करवाया गया। चुनाव कमेटी की अध्यक्षता राज्य वरिष्ठ उप प्रधान विनोद कुमार ढाका द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार बेरवाल जेएसी सदस्य जिला सिरसा प्रभारी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में प्रधान मनीश जीवीडी अहमदपुर, उप प्रधान पवन कुमार एसबीओ कार्यालय सिरसा, सचिव मोहित तोलनियां जीवीडी रामपुरा बिश्नोईयां, उप सचिव जितेंद्र कुमार जीवीडी देसु मलकाना, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार जीवीडी अमृतसर खुर्द, प्रैस व मीडिया सचिव अमनदीप जीवीडी गंजा रुपाणा, लेखा परीक्षक अनिल कुमार जीवीएच ओटू, सलाहकार (उप मण्डल अनुसार) रोहताश कुमार सिरसा, धर्मबीर ऐलनाबाद, पवित्र कुमार कांलावाली व रोहताश कुमार डबवाली, कानूनी सलाहकार श्रीराम शर्मा जीवीडी सुबाखेड़ा, संरक्षक जयसिंह जीवीडी अलीमोहमद को नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया 10 सदस्यीय (विभागीय सेवानिवृत्त साथी) कमेटी द्वारा पूर्ण करवा संगठन पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई गई। चुनाव प्रक्रिया में जिलेभर से सैकड़ों वीएलडीए/बीएलईओ ने भाग लिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button