Haryana
Trending

नागोकी गांव में पशु स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, टीकाकरण और दवा वितरण किया गया II

नागोकी गांव में पशु स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, टीकाकरण और दवा वितरण किया गया II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गांव नागोकी में बीडीपीओ बड़ागुढ़ा के तत्वावधान में पशु जागरूकता कैंप एवं हेल्थ कैंप लगाया गया। डा. सुखविन्दर सिंह, उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरसा एवं डा. अक्षय, उप मंडल अधिकारी सिरसा के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंप में डा. ललित शर्मा ने मुख्य बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण व डिवार्मिंग सायकल को अच्छे से समझाया। बीडीपीओ ऑफिस से ग्राम सचिव मोहित, ग्राम सचिव प्रदीप और मुख्य अतिथि गांव के सरपंच गुरमीत सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैंप में पशु वीएलङीए नीरज वर्मा, एनिमल अटेंडेंट अरुण कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायता की। कैंप के तहत लगभग 98 से अधिक पशुपालकों को पशुओं का उपचार के लिए दवाइयां वितरित की गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button