NH-44 पर भीषण हादसा फ्लाईओवर पर टक्कर से ड्राइवर की मौत II
NH-44 पर भीषण हादसा फ्लाईओवर पर टक्कर से ड्राइवर की मौत II


पानीपत-(अरुण मित्तल):- नेशनल हाईवे 44 पर नागरिक अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के ऊपर समालखा में देर रात पाइप से भरें कैंटर में पीछे से पत्थर से भरा आयसर केन्टर ने टक्कर मारी । पत्थर से भरा आयसर केन्टर चालक की अस्पताल ले जाते मौत हो गई। ये हादसा रात करीब 2 बजे का है पत्थर से भरी गाड़ी पानीपत से फरीदाबाद जा रहा था । दुसरी गाड़ी फ्लाइओवर के ऊपर प्लास्टीक पाइप से भरी थी टायर फटने के कारण वहां खड़ी थी। पीछे से पत्थर से भरी आयसर केन्टर ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पत्थर से भरी गाड़ी चालक गाड़ी में ही फंस गया । पुलिस ने लोगों की सहायता से ड्राइवर को केबीन से बाहर निकाला गया। ड्राइवर की गंभीर हालत होने के कारण अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। जिसकी सूचना डायल 112 व ट्रैफिक पुलिस को दी गई एक्सीडेंट होने की वजह से रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने गाड़ियों को साइड में लगवाकर जाम को खुलवाया गया। मृतक 32 वर्षीय मुकेश के शव को पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया गया । वही पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



