Haryana
Trending

हिसार में मनाया जाएगा कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस II

हिसार में मनाया जाएगा कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व सांसद बाबू कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस 09 अक्टूबर को हिसार में मनाया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमचंद राठी ने बताया कि पार्टी के तत्वावधान में टोहाना के गुरू रविदास मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि प्रदेश प्रभारी रामसिंह फौजी प्रजापति थे। बैठक में 9 अक्टूबर बाबू कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर जोन नंबर 03 हिसार की कुम्हार धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई व ज्यादा से ज्यादा संख्या में साथियों को कार्यक्रम में लाने की अपील की गई। इसके अलावा सेक्टर व बूथ कमेटियों के गठन के कार्यो को भी शीघ्र पूर्ण करने वाले निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता हलकाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध ने की। बैठक में पूर्व हलकाध्यक्ष सुरेश राठी, जिला सचिव डॉ. करतार बुवान, हलका प्रभारी वीरेंदर राठी, हलका उपाध्यक्ष गुरदास रत्ताखेड़ा, हलका सचिव बलवान ठरवी, रामफल पिरथला, रमेश कन्हडी, मा. कर्मबीर भुक्कल, सज्जन भीमेवाला, सूरजमल बोस्ती, ईश्वर खोबड़ा, बलराज डांगरा, राधेश्याम व राजेश खोबड़ा भी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button