Haryana
Trending

प्रो. संजीव कालड़ा ने किया माइंड स्टूडियो का दौराकहा, बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत II

प्रो. संजीव कालड़ा ने किया माइंड स्टूडियो का दौराकहा, बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय बहुतकनी की संस्थान के सेवानिवृत्त प्राध्यापक संजीव कालड़ा ने रेनबो माइंड स्टूडियो का अवलोकन किया और बच्चों से सीधा संवाद किया। अपने प्रेरणादायक शब्दों ने उन्होंने बच्चों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भर दिया। प्रो. संजीव कालड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि, हर बच्चा एक अद्भुत प्रतिभा लेकर जन्म लेता है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और मेहनत की है। यदि बच्चे अपने जिज्ञासा को बनाए रखें और निरंतर सीखते रहें तो वे किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और जीवन मूल्यों में संतुलन बनाने की सलाह दी। साथ ही रेनबो माइंड स्टूडियो द्वारा बच्चों को वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित करने और आधुनिक शिक्षा के साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्टूडियो के निदेशक राकेश फुटेला ने प्रो. कालड़ा का स्वागत किया और आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी शब्द बच्चों के लिए मार्गदर्शन और जीवन भर की सीख साबित होंगे।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button