Haryana
Trending

फरीदाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा-दक्ष प्रजापति जयंती का दिया निमंत्रण और कांग्रेस पर हुए हमलावर।।

फरीदाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा-दक्ष प्रजापति जयंती का दिया निमंत्रण और कांग्रेस पर हुए हमलावर।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद 13 जुलाई को भिवानी में होने वाले दक्ष प्रजापति जयंती का निमंत्रण देने के लिए फरीदाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 13 जुलाई को भिवानी में दूसरा सरकारी दक्ष प्रजापति महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे और प्रजापति समाज की जो भी मांगे होगी उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन्हें पूरी करेंगे। वही कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है उनका कहना है कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि गुटबाजी का अखाड़ा है। कि कांग्रेस गुटों में बटी हुई है कहीं हुडडा गुट है तो कहीं सेलजा गुट लेकिन इन गुटों में आपस में समानता भी नहीं है। हरियाणा में पहली बात तो हरियाणा कांग्रेस का संगठन बनता ही नहीं है अगर बन भी गया उसको यह चलने नहीं देंगे। वही अपराध को लेकर उनका कहना था कि पुलिस को फ्री हैंड करने के आदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से दिए गए हैं । या तो बदमाश बदमाशी छोड़ देंगे या फिर हरियाणा छोड़ देंगे। जगह-जगह सड़कों पर हुई गधों को लेकर उनका कहना था कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी सड़कों के गद्दे भरे जाएंगे और सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। सड़कों के निर्माण में क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और ठेकेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button