अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बप्पा स्कूल में बुजुर्गों के सम्मान को समर्पित जागरूकता अभियान II
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बप्पा स्कूल में बुजुर्गों के सम्मान को समर्पित जागरूकता अभियान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में एक भव्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, स्टाफ व ग्रामवासियों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे समाज में सभी बुजुर्गों को मान-सम्मान देंगे, उनकी सुरक्षा व देखभाल करेंगे तथा उनके अनुभवों से प्रेरणा लेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा “बुजुर्गों का सम्मान – जीवन की पहचान” विषय पर विचार प्रस्तुत करने से हुई। इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर बच्चों से कहा कि हमारे दादा-दादी, नाना-नानी और परिवार के सभी वृद्धजन हमें जीवन की असली सीख देते हैं, इसलिए उनका आदर करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा –
“बुजुर्ग हमारे जीवन की धरोहर और संस्कारों की जड़ों के समान हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। नई पीढ़ी तभी सच्चे अर्थों में सफल होगी जब वह अपने बुजुर्गों का आदर करेगी और उनके मार्गदर्शन को अपनाएगी।” इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर एवं प्रवक्ता (अंग्रेज़ी) नरेश कुमार ग्रोवर ने भी बच्चों व ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा –“समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम अपने बुजुर्गों की सेवा करेंगे और उनकी सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी निभाएँगे। उनके अनुभव हमें कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की प्रेरणा देते हैं। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हर घर में बुजुर्गों को मान-सम्मान मिले।
” इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों ने गांव के बुजुर्गों के साथ बैठकर चर्चा की :-
उन्हें समाज की रित बताया। उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया कि बुजुर्गों का स्थान सर्वोच्च है और हमें उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें – प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, भारत भूषण, रोहित, अवतार सिंह, प्रवीण कुमार, गौरव, तीन सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, मुंशी राम, सुरेंद्र शास्त्री, दलजीत सिंह, देशराज, राजेश कुमार, अजय कुमार, रचना मेहता एवं सरोज रानी शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों और स्टाफ द्वारा लिए गए संकल्प से हुआ कि वे जीवनभर बुजुर्गों के मान-सम्मान, सुरक्षा व कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



