समस्याओं को लेकर मासिक बैठक में व्यापारियों ने किया गंभीर मंथन II
समस्याओं को लेकर मासिक बैठक में व्यापारियों ने किया गंभीर मंथन II


त्योहारी सीजन को लेकर प्रशासन से की सहयोग की अपील:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कनोडिया ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संबोधित करते हुए शहरी प्रधान कीर्ती गर्ग ने त्यौहारी सीजन की बधाई देते हुए बाजारों में निर्विरोध आवागमन सुगम बनाने पर बल दिया। मीटिंग में जीएसटी से व्यापार को क्या फायदा-नुकसान हुआ, इस पर भी मंथन किया गया। इसके साथ-साथ परस्पर सहयोग बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए भी सभी ने मिलकर रणनीति बनाई। शहरी प्रधान ने कहा कि पार्किंग की समस्या के कारण व्यापारियों को काफी समस्याएं आ रही है। व्यापार मंडल इस समस्या को लेकर गंभीर है और लगातार प्रशासन के साथ समस्या के समाधान को लेकर वार्तालाप किया जा रहा है। सभी कोर कमेटी सदस्यों ने मुख्यतया ऑटो मार्केट व व्यस्त बाजारों के हालातों को लेकर प्रशासन से सहयोग करने की अपील की। महासचिव अश्वनी बांसल ने सभी का स्वागत किया और बैठक को सुचारू रूप दिया। कोषाध्यक्ष भीम सिंगला ने पूरे वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला प्रधान आई टी सैल संदीप मिढ़ा, संरक्षक अनिल सर्राफ , भीम सिंगला, देवेंद्र डागा, अमित गाबा, नरेश जिंदल, नरेश जिंदल नीटू, सुमित गुप्ता, हेमंत गुप्ता, प्रवीण महिपाल, प्रेम गुप्ता, हीरा लाल गर्ग, सुमित गर्ग डबवाली वाले उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



