भूखे को अन्न देना ही सच्चा पुण्य चांदनी चौक में लगा 24वां मासिक भंडारा।।
भूखे को अन्न देना ही सच्चा पुण्य चांदनी चौक में लगा 24वां मासिक भंडारा।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मॉर्निंग वॉक ग्रुप की तरफ से अमावस के अवसर पर 24वां मासिक भंडारा स्थानीय चांदनी चौक बी. के. इन्टरप्राईजेज पर लगाया गया जिसका उद्घाटन लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने किया। इस अवसर पर ग्रुप के प्रधान बालकिशन डुमरा ने मुख्यातिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया। इस भण्डारे के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि भूखे को अन्न प्यासे को पानी देना हमारा नैतिक धर्म हैं। जितना हम अन्न का दान करेंगे उतना ही हम पुण्य के भागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम योगदान के बदले कुछ भी अपेक्षा नहीं रखते तो वह दान हमारे लिए परोपकारी हो जाता हैं तथा जब हमारे पास भगवान का दिया हुआ सब कुछ हैं तो हमें तन-मन-धन से दूसरों की भलाई करनी चाहिए तथा अशिक्षित को शिक्षा का भी दान देना चाहिए। इसलिए हम सब को मिलकर अन्न का दान करना चाहिए ताकि देश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा हैं इसलिए प्रभु की प्राप्ति का एकमात्र मार्ग मानवता से प्रेम करना हैं तथा उनकी भलाई के लिए कार्य करना हैं और यह प्रेम शुद्ध व निष्काम होना चाहिए तभी हम परमात्मा की बनाई हुई हर वस्तु से प्रेम कर सकते हैं। इस अवसर पर संजय गर्ग, राजेश रंगबुल्ला, सुरेन्द्र गोयल, रजनीश मेहता, बालकिशन डुमरा, अंजनी गोयल, मधुर लोहिया, अनिल मैहत्ता, संजीव डोडा, अमन डूमरा, जोगिन्दर पाल, सुरेश गोयल, सतीश गोयल, संजय गोयल, संजीव, राजेश तनेजा, अशोक खुराना उपस्थित थे। सुरेश गोयल जी ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 800 भक्तों ने लंगर भंडारे एवं प्रसाद ग्रहण किया।। #newstodayhry @newstodayhry



