Haryana
Trending

रोजका मेव में मुआवजा मांग रहे किसानों पर कार्रवाई, ब्रज मंडल यात्रा का हवाला।।

रोजका मेव में मुआवजा मांग रहे किसानों पर कार्रवाई, ब्रज मंडल यात्रा का हवाला।।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह जिला प्रशासन ने आईएमटी रोजका मेव में किसानों के चल रहे धरना प्रदर्शन को हटाया। पुलिस प्रशासन ने रात 2:00 बजे की कार्रवाई 36 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज। धरना प्रदर्शन हटाने के बाद डीसी के साथ किसानों की 2 घंटे चली बैठक। ब्रज मंडल शोभा यात्रा व कावड़ यात्रा का हवाला देते हुए की गई कार्रवाई। साइबर सिटी से मात्र 60 किलोमीटर दूर नूंह जिले के आईएमटी रोजका मेव में भूमि अधिग्रहण बकाया मुआवजा राशि के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था जिसको जिला प्रशासन ने रात 2:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया और धरने पर गहरी नींद में शो रहे 36 लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया है। किसानों का कहना है कि कुछ किसानों की रोजका मेव थाने से जमानत हो जाएगी इसके अलावा अन्य किसानों की कोर्ट से जमानत कराई जाएगी। इस पूरी कार्रवाई पर जिला प्रशासन ने जिले में 14 जुलाई को ब्रिज मंडल शोभा यात्रा व कावड़ यात्रा का हवाला दिया है। वही आईएमटी रोजका मेव के धरना स्थल पर बैठे अन्य किसानों ने जिले के दोनों बड़े अधिकारियों डीसी, एसपी के साथ 2 घंटे से भी अधिक समय की बैठक हुई ।जिसमें किसानों ने कहा कि हम अपनी मुआवजे के लिए धरने पर बैठे हुए थे लेकिन जिला प्रशासन ने आने वाली 14 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा व कावड़ यात्रा को देखते हुए यह कार्रवाई की है दोनों अधिकारियों से मुआवजा राशि को लेकर भी बात हुई है इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बैठक की बात की गई है वहीं किसानों का कहना है कि हम अपनी मांगों के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती। वहीं जिले के डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसानों का धरना हटा दिया गया है। धरने पर बैठे 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यदि किसान फिर से धरने पर बैठते हैं तो आगे की इसी तरह की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा तथा कावड़ यात्रा है इसके लिए किसानों के साथ बैठक हुई है किसानों ने कहा है कि ब्रज मंडल शोभा यात्रा तथा कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button