राष्ट्रीय तीरंदाजी में शिवम का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया सिरसा का मान ll
राष्ट्रीय तीरंदाजी में शिवम का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया सिरसा का मान ll

सिरसा (अक्षित कम्बोज): सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के कक्षा 8 (ए) के प्रतिभाशाली छात्र शिवम ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल करते हुए विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। शिवम ने ओपन नेशनल अंडर-15 तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।@newstodayhry #newstodayhry
शिवम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू शर्मा ने शिवम को सम्मानित करते हुए कहा कि उसकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवम भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेगा।
विद्यालय के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने भी शिवम को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक (कोच) और विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही वह यह मुकाम हासिल कर सका।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर सकें। शिवम की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाली युवा पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।@newstodayhry #newstodayhry




