24 बोतल (अवैध शराब) हथकढ, सहित एक आरोपी काबू II
24 बोतल (अवैध शराब) हथकढ, सहित एक आरोपी काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रोङी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सिपाही सुनिल कुमार के नेतृत्व मे सरकारी गाड़ी व गश्त पार्टी सहित सुरतिया रोङी नहर सिरसा क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक कट्टा लिए आते हुए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर तेज़ कदमों से पीछे मुड़ने लगा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया, जिसने अपना नाम बिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी रोङी जिला सिरसा बताया। प्रबन्धक थाना रोङी निरीक्षक देवेन्द्र ने बताया कि जांच करने पर आरोपी के कब्जे से 24 बोतल नाजायज (हथकड़) शराब बरामद हुई। आरोपी के पास शराब रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। आरोपी को काबू कर उनके खिलाफ धारा 61/4/2020 Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया । आरोपी बिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी रोङी जिला सिरसा को शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किये गये है व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर छोडे गये है सिरसा पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति शराब तस्करी या अन्य अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



