Haryana
Trending

अमित शाह के दौरे के दौरान शहर में चोरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल II

अमित शाह के दौरे के दौरान शहर में चोरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं। बावजूद इसके चोरों ने बीती रात दो दुकानों को निशाना बनाया। घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मसरोवर पर दक्षिण मुखी मंदिर के पास स्थित एक मूर्तियों की दुकान में चोर सेंध लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन असफल रहे और वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं दूसरी वारदात बिरला मंदिर के पास छाबड़ा जूस कॉर्नर पर हुई। यहां चोरों ने शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 15 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि पुलिस और सुरक्षा केवल वीआईपी लोगों के लिए ही सक्रिय नजर आती है। आम लोगों की सुरक्षा के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। दोनों दुकानदारों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button