Haryana
Trending

एन.आई. एक्ट का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में II

एन.आई. एक्ट का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों आरोपियो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एन.आई. एक्ट के तहत वांछित चल रहे भगोड़ा मनोज कुमार पुत्र सुल्तान सिंह वासी फरंमाई कलां जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 482 दिनांक 01.10.2025, धारा 209 BNS, थाना सिविल लाईन में वांछित था।, जिसे अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से भगोडे अपराधियों में भय का माहौल बना है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button