Haryana
Trending

मुकेश रोहिल्ला को मिली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी ll

मुकेश रोहिल्ला को मिली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन रहे सतबीर वर्मा ने प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करते हुए सिरसा शहर के वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उन्होंने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर मुकेश रोहिल्ला को यह जिम्मेवारी सौंपी। जींद के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से समाज के महानुभाव उपस्थित हुए। नगर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतबीर वर्मा व उपाध्यक्ष कृष्ण रोहिल्ला, महासचिव विकास रोहिल्ला, ज्योत्सना रोहिल्ला, विरेंद्र रोहिल्ला, मुकेश रोहिल्ला, राजेंद्र रोहिल्ला, सुरेश रोहिल्ला, राममेहर रोहिल्ला, ओमप्रकाश रोहिल्ला सहित तमाम कार्यकारिणी का आभार जताया। मुकेश रोहिल्ला ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की नीतियों एवं गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मुकेश रोहिल्ला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी गतिविधियों को गति देने में सहयोग मिलेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button