
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के ब्रह्मा सरोवर नजदीक गीता ज्ञानम संस्थान में एक देश एक चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विधेयक 129वा संशोधन लोकसभा में प्रस्तुत हुआ और लोकसभा विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं रामनाथ कोविंद कमेटी का अनुमान है एक तिहाई राशि की बचत होगी जो लगभग 1 लाख करोड रुपए है और एक देश एक चुनाव से देश का डेड प्रतिशत जीडीपी बढ़ेगा जो लगभग 5:30 लाख करोड़ है दोनों चुनाव अगर एक साथ होते हैं तो देश का बहुत पैसा बचेगा और देश बहुत तेजी के साथ विकसित होगा। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव आने वाले समय में एक बड़ा अभियान बनेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जागरूकता आई है और निश्चित रूप से यह एक बड़ा आंदोलन बनेगा। वही खेल मंत्री गौरव गौतम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बहुत ही सार्थक चर्चा हुई है। और निश्चित रूप से देश का युवा इस चर्चा के साथ हर गली मोहल्ले गांव और पंचायत तक पहुंचेगी। वहीं बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



