Haryana
Trending

फर्जी दस्तावेज से जमानत कराई, सिरसा पुलिस ने चौथे आरोपी को दबोचा II

फर्जी दस्तावेज से जमानत कराई, सिरसा पुलिस ने चौथे आरोपी को दबोचा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने एक बड़े फर्जी जमानत घोटाले का पर्दाफाश करते हुए चौथे आरोपी हरजिन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी नरुआना रोड, शहीद भगत सिंह नगर, गली नंबर 10, बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबधंक थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की यह मामला वर्ष 2023 में उस समय सामने आया था, जब माननीय अदालत श्री विशाल शयोकरण्द, JMIC सिरसा की ओर से थाना सिविल लाइन को आदेश प्राप्त हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमनजोत सिंह नामक व्यक्ति की पहचान और उसकी भूमि संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर आरोपी की जमानत कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर अदालत को धोखे में रखकर जमानत करवाई थी। मामले की जांच के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए चौथे आरोपी हरजिन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी नरुआना रोड, शहीद भगत सिंह नगर, गली नंबर 10, बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। दौराने अनुसन्धान आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button